Stock in Focus: 6 महीने का लॉक-इन खत्म, 35% घाटे में आए IPO निवेशक, आपको लगा झटका?

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है, जिसके छह महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड समाप्त हुआ तो यह धड़ाम हो गया। गिरावट से आईपीओ निवेशकों को करारा झटका लगा, क्योंकि उनकी 35% से अधिक पूंजी घट गई। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके भी पोर्टफोलियो में है और इसके शेयरों की चाल अब तक कैसी रही

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
Pace Digitek पेस डिजिटेक के शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में छह महीने पहले 6 अक्टूबर 2025 को घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई थी।

Pace Digitek Shares: छह महीने के शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का झटका पेस डिजिटिक के शेयरों पर आज तगड़ा दिखा है। टेलीकॉम इंफ्रा इंडस्ट्री को सर्विसेज मुहैया कराने वाली पेस डिजिटेक के शेयर आज मार्केट की उठा-पटक के बीच शुरुआती कारोबार से ही काफी दबाव में दिखे और यह 6% से अधिक टूट गया। छह महीने लिस्ट हुए इस शेयर ने इस गिरावट के साथ आईपीओ निवेशकों को 35% से अधिक झटका दे दिया। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह अधिक संभल नहीं पाया। आज बीएसई पर यह 5.61 % की गिरावट के साथ ₹142.90 (Pace Digitek Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.47% टूटकर ₹141.60 तक आ गया था।

Pace Digitek के कितने शेयरों का लॉक-इन खत्म?

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक पेस डिजिटक के 2.81 करोड़ शेयरों का लॉक-इन आज मंगलवार को खत्म हुआ है। छह महीने के शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड समाप्त होने के बाद ये ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गए। इसने आज शेयरों की चाल पर बड़ा दबाव बनाया क्योंकि यह कंपनी की कुल आउटस्टैंडिंग इक्विटी का करीब 13% है। हालांकि ध्यान दें कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब ये नहीं है कि शेयरों की बिक्री होगी बल्कि इसका मतलब ये है कि शेयरहोल्डर अब इसे बेचकर मुनाफा बुक कर सकते हैं यानी कि अब इनका लेन-देन हो सकता है।


अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

पेस डिजिटेक के शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में छह महीने पहले 6 अक्टूबर 2025 को घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई थी। इसके आईपीओ को 1.68 गुना बोली मिली थी। पेस डिजिटेक के ₹819 करोड़ के आईपीओ के तहत आईपीओ निवेशकों को ₹219 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। घरेलू स्टॉक मार्केट में 3% प्रीमियम पर एंट्री के बाद कुछ ही दिनों में यह 10 अक्टूबर 2025 को ₹232.20 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक 6.03% मुनाफे में पहुंच गए। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई। रिकॉर्ड हाई से शेयर छह महीने से भी कम समय में 39.92% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹139.50 के भाव पर आ गया, जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Kavach Stocks: रेलवे ने ₹1364 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, ये तीन स्टॉक्स आए निवेशकों के रडार पर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।