Union Bank Shares: इस साल 2026 में पीएसयू बैंकों में अब तक सबसे तगड़ा रिटर्न यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दिया। दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद तो अब ब्रोकरेज फर्म इंवेस्टेक ने इसका टारगेट प्राइस ही बढ़ा दिया। इसके चलते आज भी यूनियन बैंक के शेयर उछल पड़े और उछलकर यह करीब सात साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एक कारोबारी दिन पहले यानी 14 जनवरी को भी यह 8% उछला था जोकि मार्च 2023 के बाद से इसके शेयरों के लिए इंट्रा-डे में सबसे तेज उछाल थी। आज की बात करें तो लगातार पांचवे कारोबारी दिन ऊपर चढ़ा लेकिन मुनाफावसूली के चलते यह फिसल गया। आज बीएसई पर यह 1.92% की गिरावट के साथ ₹176.05 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.92% उछलकर ₹182.95 तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए सात साल का रिकॉर्ड हाई है। इंट्रा-डे में यह टूटकर ₹174.85 तक आ गया था।
