Union Bank Q3 Result: 9% बढ़ा मुनाफा, जोश में आए शेयर पहुंचे एक साल के हाई पर

Union Bank Q3 Result: पब्लिक सेक्टर के दिग्गज लेंडर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में निचले स्तर पर आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा और उछलकर यह एक साल के नए हाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों को बैंक के दिसंबर तिमाही के नतीजे से सपोर्ट मिला। जानिए बैंक के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:54 PM
Story continues below Advertisement
Union Bank Q3 Result: स्टैंडएलोन लेवल पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 8.97% उछलकर ₹5,016.77 करोड़ पर पहुंच गया।

Union Bank Q3 Result: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में उठा-पटक के बीच यूनियन बैंक के शेयरों में भी आज शुरुआती कारोबार में सुस्ती दिखी। हालांकि जैसे ही बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के नतीजे जारी किए, निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े और उछलकर यह एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। बैंक के एसेट क्वालिटी में सुधार ने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी। आज बीएसई पर यह 8.03% की बढ़त के साथ ₹179.50 पर बंद हुआ है। वहीं इंट्रा-डे में यह 8.79% उछलकर ₹180.75 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है।

Union Bank Q3 Result: खास बातें

स्टैंडएलोन लेवल पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 8.97% उछलकर ₹5,016.77 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध आय यानी नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) भी 0.95% बढ़कर ₹9,327.93 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस दौरान 7.34% गिरकर ₹6,941.60 करोड़ पर आ गया और प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज भी ₹1,599.05 करोड़ से घटकर ₹322.23 करोड़ पर आ गया। सालाना आधार पर बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 24.20% से घटकर 22.40% पर आ गया लेकिन इस दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट मार्जिन 14.87% से बढ़कर 16.19% पर पहुंच गया।


बैंक के एसेट क्वालिटी की बात करें तो इसमें सुधार हुआ है और ग्रास एनपीए रेश्यो तिमाही आधार पर दिसंबर 2025 तिमाही में सुधरकर 3.29% से 3.06% और नेट एनपीए रेश्यो 0.55% से 0.51% पर आ गया। एबसॉलूट टर्म में बात करें तो बैंक का ग्रास एनपीए तिमाही आधार पर दिसंबर 2025 तिमाही में 3% गिरकर ₹31,120.88 करोड़ और नेट एनपीए 2.06% घटकर ₹5,102.15 करोड़ पर आ गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर पिछले साल 14 जनवरी 2025 को ₹101.95 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह एक साल में 72.93% उछलकर आज 14 जनवरी 2026 को ₹176.30 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 15 एनालिस्ट्स में से 11 ने इसे खरीदारी, 2 ने होल्ड और 2 ने सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹195 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹140 है। हालांकि ध्यान दें कि अब बैंक के रिजल्ट आए हैं तो ब्रोकरेज फर्म अपने नजरिए में बदलाव कर सकते हैं जिसके चलते यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रेटिंग और टारगेट प्राइस में भी बदलाव हो सकता है।

Groww Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 28% गिरा, रेवेन्यू 25% बढ़ा; शेयर लाल निशान में

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।