Union Bank Q3: मुनाफा 2245 करोड़ रुपए पर पहुंचा, नतीजों के बाद शेयरों की चाल रही सपाट

Union Bank Q3: 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 8.45 फीसदी से घटकर 7.93 फीसदी पर और नेट NPA 2.6 फीसदी से घटकर 2.14 फीसदी पर आ गया है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 2:03 PM
Story continues below Advertisement
1 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 8628.1 करोड़ रुपए पर रही है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Union Bank Q3: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सालाना आधार पर बैंक का मुनाफा 1085 करोड़ रुपये से बढ़कर 2245 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं बैंक के ब्याज आय में भी बढ़त देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 8628.1 करोड़ रुपए पर रही है। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 20.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 7174.4 करोड़ रुपए रही थी।

    एसेट क्वालिटी में दिखा सुधार

    31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 8.45 फीसदी से घटकर 7.93 फीसदी पर और नेट NPA 2.6 फीसदी से घटकर 2.14 फीसदी पर आ गया है।


    रुपए में देखें तो 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्रॉस NPA 65,390.9 करोड़ से घटकर 63,770.2 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, नेट NPA 19,192.6 करोड़ रुपए से घटकर 16,195.1 करोड़ रुपए पर रहा है।

    HUL Share Price: ज्यादा रॉयल्टी देने का दिखा असर, शुक्रवार दिन के कारोबार में 2.48 फीसदी गिरे शेयर, निवेश पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की सलाह

    प्रोविजनिंग में बढ़त

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 2274 करोड़ रुपए से बढ़कर 2443 करोड़ रुपए पर आ गई है।

    शेयरों की चाल

    तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद इस शेयर की चाल सपाट रही है। 01.52 बजे के आसपास एनएसई पर यूनियन बैंक का शेयर 0.25 रुपये यानी 0.25 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 81.80 रुपये के स्तर पर रही है। स्टॉक का 52 वीक हाई 96.40 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 33.50 रुपये का है । स्टॉक का दिन का हाई 83.50 रुपये पर है जबकि डे लो 80.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

    1 हफ्ते में इस स्टॉक में करीब 3.87 फीसदी की तेजी देखने को मिली है जबकि 1 महीने में यह 2.50 फीसदी टूटा है। वहीं 3 महीने में इसमें 73.12 फीसदी का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया। 3 साल में स्टॉक 57.12 फीसदी की भागा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।