Union Bank Q3 Result: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में उठा-पटक के बीच यूनियन बैंक के शेयरों में भी आज शुरुआती कारोबार में सुस्ती दिखी। हालांकि जैसे ही बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के नतीजे जारी किए, निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े और उछलकर यह एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। बैंक के एसेट क्वालिटी में सुधार ने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी। आज बीएसई पर यह 8.03% की बढ़त के साथ ₹179.50 पर बंद हुआ है। वहीं इंट्रा-डे में यह 8.79% उछलकर ₹180.75 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है।
