Top 4 Intraday Stocks: मंथली एक्सपायरी के दिन कमजोर शुरूआत के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली। निफ्टी इंट्राडे में 23600 के पार निकला। बैंक निफ्टी में करीब 400 प्वाइंट की मजबूती नजर आई। मिड और स्मॉलकैप में रिकवरी देखने को मिली। बैंकों और फाइनेंशियल शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिलता दिखा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने युनाइटेड स्पिरिट्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने एलएंडटी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने मझगांव डॉक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः United Spirits
ashishbahety.com के आशीष बहेती ने United Spirits के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 38.00 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 45-55 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने L&T में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि L&T में 3494 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3650 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3430 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Bank Of Baroda
Trader & Market Expert अमित सेठ ने Bank Of Baroda पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bank Of Baroda में 226 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 234 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 222 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Mazgon Dock Shipyard
Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Mazgon Dock Shipyard का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Mazgon Dock Shipyard के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1628 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2000 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)