United Spirits Share Price: अल्कोहल बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits ) के शेयरों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। शेयर 4 फीसदी चढ़कर 1,278 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। शेयर में यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही नतीजों के बाद आई है। जहां कंपनी ने सितंबर तिमाही के लिए उम्मीद से बेहतर ग्रॉस मार्जिन दर्ज किया है। वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस स्टॉक पर Buy की रेटिंग बरकरार रखी है और इसमें 27 फीसदी तक की बढ़त का अनुमान जताया है।
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, इस स्टॉक पर 22 Buy, 5 'hold' और 2 'Sell' रेटिंग हैं। 12 महीने का टारगेट प्राइस ₹1,614.67 तय किया गया है, जबकि स्टॉक का पिछला भाव ₹1,227.40 था। इससे लगभग 32% की संभावित तेजी का संकेत मिलता है।
जेफरीज ने दी खरीद की राय, 27% की तेजी की उम्मीद
जेफरीज ने यूनाइटेड स्पिरिट्स पर अपनी 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है और 1,560 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो कि बुधवार के 1,227.4 रुपये के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 27% का उछाल मुमकिन है।
ब्रोकरेज ने कहा कि सितंबर तिमाही में 'प्रेस्टीज एंड अबव' (Prestige & Above) सेगमेंट का प्रदर्शन अन्य कंपनियों के मुकाबले कमजोर रहा। इस सेगमेंट में वॉल्यूम में लगभग 1% की गिरावट आई, क्योंकि स्मिरनॉफ और J&B में आई तेजी का फायदा महाराष्ट्र में आई चुनौतियों के कारण नहीं मिल सका। रेगुलर सेगमेंट के वॉल्यूम में 30% की गिरावट दर्ज की गई।
जेफरीज ने बताया कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और उत्पादकता के कारण ग्रॉस मार्जिन 88 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 48% हो गया। हालांकि, विज्ञापन और प्रचार (A&P) खर्च में 57% की बढ़ोतरी के चलते EBITDA मार्जिन लगभग 146 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 19.7% पर आ गया। फिर भी, EBITDA का आंकड़ा ब्रोकरेज के अनुमान से बेहतर रहा। जेफ़रीज़ ने पहली छमाही में ₹1,100 करोड़ के मजबूत ऑपरेटिंग कैश फ्लो और ₹1,000 करोड़ के फ्री कैश फ्लो पर भी प्रकाश डाला।
CLSA ने दी बने रहने की सलाह
CLSA ने यूनाइटेड स्पिरिट्स पर अपनी 'Hold' रेटिंग की राय बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,303 तय किया है, जो कि बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से 6% से ज्यादा की उछाल दिखा सकता है।
CLSA ने बताया कि Q2FY27 में 'प्रेस्टीज एंड अबव' (Prestige & Above) कैटेगरी के वॉल्यूम में साल-दर-साल 1.6% की गिरावट आई। 'मैकडॉवेल्स नंबर 1' (McDowell’s No.1) ब्रांडी के रीक्लासिफिकेशन (पुनर्वर्गीकरण) के बाद यह गिरावट 1.2% रही, जो 0.5% की ग्रोथ के उनके अनुमान से कम है। 'पॉपुलर' कैटेगरी के वॉल्यूम में भी अनुमान से कहीं ज्यादा गिरावट देखी गई।
CLSA ने बताया कि नेट सेल्स में साल-दर-साल 2.8% की ग्रोथ हुई, जो उनके 5% के अनुमान और बाजार के 5.6% के अनुमान से कम है। ग्रॉस मार्जिन में साल-दर-साल 88 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी हुई, जो उनके और बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। हालांकि, A&P (विज्ञापन और प्रचार) पर खर्च ज्यादा रहने के कारण EBITDA मार्जिन में लगभग 146 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।