Get App

United Spirits Share Price: शराब बनाने वाली इस कंपनी का शेयर झूमा, 4% चढ़ा, जेफरीज को 27% की तेजी की उम्मीद

United Spirits Share Price: जेफरीज ने बताया कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और उत्पादकता के कारण ग्रॉस मार्जिन 88 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 48% हो गया। हालांकि, विज्ञापन और प्रचार (A&P) खर्च में 57% की बढ़ोतरी के चलते EBITDA मार्जिन लगभग 146 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 19.7% पर आ गया

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 2:35 PM
United Spirits Share Price: शराब बनाने वाली इस कंपनी का शेयर झूमा, 4% चढ़ा, जेफरीज को 27% की तेजी की उम्मीद
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस स्टॉक पर Buy की रेटिंग बरकरार रखी है और इसमें 27 फीसदी तक की बढ़त का अनुमान जताया है।

United Spirits Share Price: अल्कोहल बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits ) के शेयरों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। शेयर 4 फीसदी चढ़कर 1,278 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। शेयर में यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही नतीजों के बाद आई है। जहां कंपनी ने सितंबर तिमाही के लिए उम्मीद से बेहतर ग्रॉस मार्जिन दर्ज किया है। वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस स्टॉक पर Buy की रेटिंग बरकरार रखी है और इसमें 27 फीसदी तक की बढ़त का अनुमान जताया है।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, इस स्टॉक पर 22 Buy, 5 'hold' और 2 'Sell' रेटिंग हैं। 12 महीने का टारगेट प्राइस ₹1,614.67 तय किया गया है, जबकि स्टॉक का पिछला भाव ₹1,227.40 था। इससे लगभग 32% की संभावित तेजी का संकेत मिलता है।

जेफरीज ने दी खरीद की राय, 27% की तेजी की उम्मीद

जेफरीज ने यूनाइटेड स्पिरिट्स पर अपनी 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है और 1,560 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो कि बुधवार के 1,227.4 रुपये के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 27% का उछाल मुमकिन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें