Uno Minda Share Price: यूनो मिंडा लिमिटेड (Uno Minda Limited) ने शनिवार को अपनी बोर्ड मीटिंग में लिए गए प्रमुख निर्णयों का खुलासा किया। इन निर्णयों में नेतृत्व नियुक्तियों, कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (Employee Stock Option Scheme (ESOP) की शुरुआत और सौर ऊर्जा में ₹6.25 करोड़ का निवेश करना शामिल है। बोर्ड ने निर्मल के मिंडा (Nirmal K Minda) को कार्यकारी अध्यक्ष (कार्यकारी निदेशक) के रूप में पुनः नामित और नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। इनकी नियुक्ति 1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2027 तक प्रभावी रहेगी। हालांकि ये शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। रवि मेहरा को भी पुनः नामित किया गया है और उसी अवधि के लिए प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
कंपनी के बोर्ड को मजबूत करने के लिए, शेखर विश्वनाथन (Shekar Viswanathan) और अभय दामले (Abhay Damle) को 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक) के रूप में नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। इसके अतिरिक्त, परिधि मिंडा (Paridhi Minda) और पल्लक मिंडा (Pallak Minda) को अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी निदेशक) के रूप में नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति की अवधि 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी जो कि शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
प्रतिभा को बरकरार रखने और पुरस्कृत करने के लिए ESOP अनुमोदन
बोर्ड ने शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन, यूनो मिंडा कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2025 को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य प्रतिभा को अपने साथ बनाये रखने और प्रेरित करने के लिए यूनो मिंडा और इसकी समूह कंपनियों के पात्र कर्मचारियों को स्टॉक विकल्प प्रदान करना है।
रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश
कंपनी ने सौर ऊर्जा के स्रोत के लिए एक स्पेशल युटिलिटी व्हीकल (SPV) एम्प्लस एम्पीयर प्राइवेट लिमिटेड (Amplus Ampere Private Limited) में निवेश को भी मंजूरी दी। कंपनी एसपीवी में 9.75% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ₹6.25 करोड़ का निवेश करेगी। इससे सौर ऊर्जा तक कैप्टिव ओपन एक्सेस संभव हो सकेगा।
नितेश मिंडा को चीफ मार्केटिंग अधिकारी के रूप में फिर से नामित किया गया है। वे 1 अप्रैल, 2025 से कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन का हिस्सा होंगे।
बोर्ड ने अनपब्लिश्ड प्राइस सेंसिटिव इनफॉर्मेशन के फेयर डिस्क्लोजर के लिए आचार संहिता और प्रक्रियाओं में संशोधन को भी मंजूरी दी है, जो 30 मार्च, 2025 से प्रभावी होंगे।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)