Get App

Updater IPO Listing: सपोर्ट सर्विसेज देने वाली कंपनी ने नहीं दिया सहारा, फ्लैट लिस्टिंग के बाद और टूटे शेयर

Updater IPO Listing: फैसिलिटी मैनेजमेंट और बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज मुहैया कराने वाली अपडेटर के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और एक कैटेगरी तो पूरा भर भी नहीं पाया था। इश्यू के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कि आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 04, 2023 पर 4:40 PM
Updater IPO Listing: सपोर्ट सर्विसेज देने वाली कंपनी ने नहीं दिया सहारा, फ्लैट लिस्टिंग के बाद और टूटे शेयर
Updater IPO Listing: अपडेटर सर्विसेज का 640 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 सितंबर के बीच खुला था। आज मार्केट में इसकी लिस्टिंग हुई है।

Updater IPO Listing: फैसिलिटी मैनेजमेंट और बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज मुहैया कराने वाली अपडेटर सर्विसेज (UDS) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और इसके तहत 300 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। इश्यू के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में आज BSE पर इसकी 299.90 रुपये के भाव पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और नीचे आए हैं। दिन के आखिरी में यह 283.85 रुपये (Updater Share Price) के भाव पर है यानी कि आईपीओ निवेशक 5 फीसदी से अधिक घाटे में हैं।

Updater Services IPO को मिला-जुला रिस्पांस

अपडेटर सर्विसेज का 640 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 सितंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और एक कैटेगरी तो पूरा भर भी नहीं पाया था। ओवरऑल यह आईपीओ 2.96 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 4.50 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.89 गुना और खुदरा निवेशकों का 1.45 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,33,33,333 नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 80 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें