UPL share price : 6% चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना शेयर, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

UPL share price : जून 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी की आय 9,216 करोड़ रुपये रही,जो जून 2024 में 9,067 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा थी। हालांकि, कंपनी ने जून 2025 तिमाही में 194 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 12:12 PM
Story continues below Advertisement
UPL पर HSBC की रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनौतीपूर्ण हालात के चलते कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही सुस्त रही है। कंपनी की बैलेंसशीट में लगातार सुधार दिख रहा है

UPL share : तेज उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी हल्की खरीदारी के साथ 24600 के ऊपर टिका हुआ है। RIL, M&M, टाटा स्टील और ITC बाजार को सहारा दे रहे हैं। वहीं HDFC बैंक और इंफोसिस दबाव बना रहे हैं। बैंक निफ्टी में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप दिन के ऊपरी स्तर पर दिख रहे हैं। INDIA VIX करीब 5 फीसदी चढ़ा है। ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट से UPL का शेयर जोरदार तेजी दिखा रहा है। आज ये शेयर करीब 6 फीसदी चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। HSBC ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय के साथ 775 रुपए का लक्ष्य दिया है और आगे कंपनी के बैलेंस शीट में सुधार जारी रहने की उम्मीद जताई है।

UPL पर HSBC की रिपोर्ट

UPL पर HSBC की रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनौतीपूर्ण हालात के चलते कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही सुस्त रही है। कंपनी की बैलेंसशीट में लगातार सुधार दिख रहा है। रिकवरी और डी-लेवरेजिंग से वैल्यू क्रिएशन का साइकिल शुरू हो सकता है। HSBC ने इस स्टॉक में 775 रुपए प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह दी है।


Market views : 24800 के ऊपर बंद होने पर निफ्टी में 25500 का स्तर मुमकिन, RIL में 1470 तक की तेजी संभव

जून तिमाही में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन

जून 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी की आय 9,216 करोड़ रुपये रही,जो जून 2024 में 9,067 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा थी। हालांकि, कंपनी ने जून 2025 तिमाही में 194 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। जबकि जून 2024 में कंपनी 495 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का घाटा कम हुआ है। कंपनी ने 11 जुलाई, 2025 की प्रभावी तिथि से 6.00 रुपये प्रति शेयर (300%) का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ये शेयर 2.17 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.28 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, तीन महीने में इसमें 5.56 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 साल में ये शेयर 25.88 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल जनवरी से अब तक ये शेयर 40.72 फीसदी भागा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।