Urban Company share price: यूबीएस ने दी खरीदने की सलाह, तो शेयरों को लग गए पंख

यूबीएस ने कहा है कि अर्बन कंपनी की नेट ट्रांजेक्शन वैल्यू (NTV) 32 फीसदी CAGR के साथ FY26 में 4,300 करोड़ रुपये पहुंच जाएगी। यह FY29 में करीब 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। यूबीएस ने कहा है कि स्ट्रॉन्ग प्रोडक्ट मार्केट फिट, बैलेंसशीट और एग्जिक्यूशन ट्रैक रिकॉर्ड से अर्बन कंपनी की ग्रोथ अच्छी रह सकती है

अपडेटेड Aug 21, 2026 पर 12:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Urban Company का शेयर 12 बजे 6.86 फीसदी चढ़कर 155.41 रुपये पर चल रहा था।

शेयर बाजार खुलते ही अबर्न कंपनी के शेयरों को पंख लग गए। इसकी वजह विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस की अबर्न कंपनी पर एक रिपोर्ट है। यूबीएस ने खरीदने की सलाह देते हुए इस शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने शेयर के लिए 180 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस रिपोर्ट का असर 21 अगस्त को कंपनी के शेयरों पर पड़ा। 12 बजे शेयर 6.86 फीसदी चढ़कर 155.41 रुपये पर चल रहा था।

ऑनलाइन होम सर्विसेज मार्केट में बड़े मौके

UBS ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इंडिया का ऑनलाइन होम सर्विसेज मार्केट 'ब्लिंकिट मोमेंट' में प्रवेश कर रहा है। यह इस बात का संकेत है कि इस मार्केट में मौकों की भरमार है। यूबीएस ने अर्बन कंपनी को देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म बताया है। इसके 84 लाख यूजर्स और 59,000 सर्विस प्रोवाइडर्स हैं।


इन वजहों से तेज रह सकती है कंपनी की ग्रोथ

ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि अर्बन कंपनी की नेट ट्रांजेक्शन वैल्यू (NTV) 32 फीसदी CAGR के साथ FY26 में 4,300 करोड़ रुपये पहुंच जाएगी। यह FY29 में करीब 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। यूबीएस ने कहा है कि स्ट्रॉन्ग प्रोडक्ट मार्केट फिट, बैलेंसशीट और एग्जिक्यूशन ट्रैक रिकॉर्ड से अर्बन कंपनी की ग्रोथ अच्छी रह सकती है। ब्रोकरेज फर्म का यह भी मानना है कि InstaHelp कंपनी के टारगेट से पहले लॉस से बाहर आ जाएगी।

8 में से तीन एनालिस्ट्स ने दी शेयर खरीदने की सलाह

एनालिस्ट्स की अर्बन कंपनी के शेयरों पर राय बंटी हुई है। 8 एनालिस्ट्स इस शेयर को कवर करते हैं। इनमें से तीन ने इस शेयर को खरीदने (Buy) की सलाह दी है। दो एनालिस्ट्स ने इसे बेचने (Sell) की सलाह दी है। तीन एनालिस्ट्स ने इस शेयर को होल्ड यानी अपने पास बनाए रखने की सलाह दी है। हालांकि, यह शेयर लिस्टिंग के बाद के 201 रुपये के अपने सबसे हाई लेवल से अब भी दूर है।

यूएई और सऊदी अरब में सेवाएं होंगी शुरू

एक अलग डेवलपमेंट में Unicommerce Esolutions और Urban company ने यूएई और सऊदी अरब में अपनी पार्टनरशिप का विस्तार करने का ऐलान किया है। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, अर्बन कंपनी की मिडिल ईस्ट इकाई ने अपने ई-कॉमर्स ऑपरेशंस को यूएई और सऊदी अरब में ले जाने के लिए Unicommerce से हाथ मिलाया है।

यह भी पढ़ें: Sugar Stocks Crash: ड्यूटी-फ्री चीनी इंपोर्ट की इजाजत से शुगर कंपनियों के शेयर धड़ाम, बलरामपुर चीनी सबसे ज्यादा गिरा

पिछले साल सितंबर में आया था कंपनी का IPO

Urban Company का आईपीओ पिछले साल सितंबर में आया था। कंपनी के 103 रुपये की कीमत पर इनवेस्टर्स को शेयर एलॉट किए थे। शेयर की लिस्टिंग 162 रुपये पर हुई थी। लेकिन, बाद में शेयर गिरकर 106 रुपये पर आ गया था। हालांकि, उसके बाद इसमें रिकवरी दिखी है। इस साल यह शेयर 18 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।