कमजोर बाजार में Urban Company का शेयर 3% चढ़ा, इंस्टाहेल्प की 10 लाख मंथली बुकिंग्स ने बढ़ाई खरीद

Urban Company Share Price: मार्केट कैप 18200 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इंस्टाहेल्प सर्विस अभी मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली NCR, हैदराबाद और पुणे में उपलब्ध है। भारत में इंस्टेंट होम सर्विस कैटेगरी तेजी से बढ़ रही है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 4:11 PM
Urban Company की इंस्टाहेल्प सबसे तेजी से बढ़ने वाली बिजनेस यूनिट बन गई है।

होम सर्विसेज देने वाली अर्बन कंपनी लिमिटेड के शेयरों में 30 मार्च को दिन में 7.5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई दी। बीएसई पर शेयर 123.10 रुपये के हाई तक गया। बाद में 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 118.50 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में खरीद बढ़ने की अहम वजह है- कंपनी की एक नई सर्विस का एक नया कीर्तिमान रचना। दरअसल अर्बन कंपनी के क्विक होम सर्विसेज वर्टिकल इंस्टाहेल्प ने मार्च में 10 लाख से ज्यादा मंथली डिलीवर्ड बुकिंग्स का आंकड़ा क्रॉस किया है। यह भारत के उभरते हुए इंस्टेंट होम सर्विसेज सेगमेंट में एक बड़ी बढ़त को दिखाता है।

इसके साथ ही इंस्टाहेल्प सबसे तेजी से बढ़ने वाली बिजनेस यूनिट बन गई है। InstaHelp सर्विस अभी मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली NCR, हैदराबाद और पुणे में उपलब्ध है। यह वर्टिकल बुकिंग के 10–15 मिनट के अंदर सफाई, बर्तन धोने, कपड़े धोने और खाना बनाने के लिए लोग मुहैया कराने जैसी सर्विसेज देता है।

भारत में इंस्टेंट होम सर्विस कैटेगरी तेजी से बढ़ रही है। इंस्टाहेल्प के कॉम्पिटीटर्स में Snabbit हर महीने लगभग 10 लाख काम के करीब पहुंच रही है। वहीं Pronto हर दिन लगभग 18,000 बुकिंग या हर महीने लगभग 5 लाख ऑर्डर दर्ज कर रही है। कुल मिलाकर, बड़ी कंपनियां हर महीने 20-30 लाख से ज्यादा काम पूरे कर रही हैं।


मोतीलाल ओसवाल के InstaHelp पर तर्क

पिछले हफ्ते ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अर्बन कंपनी के स्टॉक को 125 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ 'न्यूट्रल' रेटिंग दी। फर्म ने कहा कि इंस्टाहेल्प प्लेटफॉर्म अभी अपने बिजनेस के शुरुआती दौर में है और यह एक विकल्प के तौर पर बना हुआ है। यह भी कहा कि ऑनबोर्डिंग, ट्रेनिंग और सप्लाई बढ़ाने में लगातार निवेश से कैश बर्न (पैसे का खर्च) जारी रह सकता है। इस वजह से इसे अपनाए जाने की गति और यूनिट इकोनॉमिक्स पर नजर रखना जरूरी हो जाता है।

Urban Company का मार्केट कैप 18200 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। शेयर 6 महीनों में 29 प्रतिशत गिरा है। कंपनी 17 सितंबर 2025 को ​लिस्ट हुई थी। इसका 1,900.24 करोड़ रुपये का IPO 108.98 गुना भरा था। अर्बन कंपनी भारत, UAE, सिंगापुर और सऊदी अरब में एक मल्टी कैटेगरी होम सर्विस प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है। कंपनी के प्रमोटर अभिराज सिंह बहल, राघव चंद्रा और वरुण खेतान हैं। इसके प्लेटफॉर्म पर क्लीनिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, अप्लायंसेज रिपेयर, ब्यूटी ट्रीटमेंट और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज मिलती हैं।

Urban Company की वित्तीय सेहत

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में अर्बन कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 382.68 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 287.92 करोड़ रुपये था। घाटा 21.26 करोड़ रुपये रहा, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी को 231.84 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। मार्च 2026 की शुरुआत में SBI म्यूचुअल फंड ने एक ब्लॉक डील के जरिए 632.2 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर अर्बन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल बकाया इक्विटी के लगभग 4 प्रतिशत के बराबर है। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिर में SBI MF के पास कंपनी में 1.89 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

NSE IPO: ऑफर फॉर सेल में कौन लेना चाहता है हिस्सा? एक्सचेंज ने शेयरहोल्डर्स से पूछा, 27 अप्रैल तक मांगा जवाब

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।