जाने-माने निवेशक जिम रोजर्स का कहना है कि शेयर बाजार में जल्द मंदी की आहट सुनाई दे सकती है। उनके मुताबिक, शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे निवेशकों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। हम आपको यहां विस्तार से बता रहे हैं कि जिम रोजर्स ने मार्केट क्रैश और अन्य चीजों के बारे में क्या कहा है।
