US का कर्ज बाजार का नया मर्ज बनकर उभरा है। कल अमेरिका में जो बॉन्ड ऑक्शन हुआ उसकी डिमांड बेहद खराब थी। इस ऑक्शन के बाद दुनिया के बाजारों में अमेरिकी इकोनॉमी को लेकर घबराहट बढ़ गई है। कितना बड़ा है US का कर्ज संकट इस पर बात करने के लिए हैं एलारा कैपिटल के चेयरमैन और CEO राज भट्ट। लेकिन पहले जान लेते हैं कि कितना बड़ा है अमेरिका का कर्ज। US का कर्ज 36 लाख करोड़ डॉलर के पार चला गया है। US का कर्ज देश के जीडीपी का 122 फीसदी हो गया है। US के कर्ज में हर तिमाही में 1 लाख करोड़ डॉलर की बढ़त हो रही है। हाल ही में मूडीज ने अमेरिका की डि-ग्रेडिंग की है साथ ही नया टैक्स बिल भी आने वाला है इसके कारण अमेरिका के कर्ज में 5 लाख करोड़ डॉलर की और बढ़त हो सकती है।
