पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी डाबर इंडिया के सिलवासा प्लांट में बनी दवाओं पर यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने इंपोर्ट अलर्ट जारी किया है। कंपनी का कहना है कि घरेलू उत्पाद इस आदेश के दायरे में नहीं आते हैं और न ही उन पर इसका कोई असर पड़ा है। USFDA के अलर्ट के बावजूद डाबर इंडिया के शेयर में तेजी रही। यह BSE पर 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 426.70 रुपये पर बंद हुआ।
