US Market: इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में आतंकी हमले का असर अमेरिका के शेयर बाजार में भी दिख रहा है। डाउ जोन्स (Dow Jones) में आज 238.99 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट आई है और यह 42,072.32 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, S&P 500 की बात करें तो यह 62.79 अंक या 1.06 फीसदी टूट गया है और 5,699.69 के स्तर पर कारोबार हो रहा है। वहीं, Nasdaq में 1.79 फीसदी की गिरावट आई है और यह 17,864.49 के लेवल पर है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसके चलते निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।
