Get App

फेड की कमेंट्री के बाद झूमे अमेरिकी बाजार, DOW में दिखी 932 प्वाइंट की जोरदार रैली, SGX NIFTY 150 अंक उछला

सिर्फ आधा परसेंट दरें बढ़ने से अमेरिकी बाजार झूमे है। DOW में 932 POINTS की जोरदार रैली दिखी है। 2020 के बाद S&P 500 में भी सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2022 पर 8:34 AM
फेड की कमेंट्री के बाद झूमे अमेरिकी बाजार, DOW में दिखी 932 प्वाइंट की जोरदार रैली, SGX NIFTY 150 अंक उछला
RBI के बाद US FED ने भी अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट में 50 बेसिस पॉइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

सिर्फ आधा परसेंट दरें बढ़ने से अमेरिकी बाजार झूमे है। DOW में 932 POINTS की जोरदार रैली दिखी है। 2020 के बाद S&P 500 में भी सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। इधर SGX NIFTY में भी 150 प्वाइंट की तेजी आई है। बाकी एशियाई बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रहा है।

RBI के बाद US FED ने भी अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट में 50 बेसिस पॉइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। महंगाई से निपटने के लिए यूएस फेड मे अपनी अहम दरों में 2 दशकों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है। इसके अलावा हर महीने 95 बिलियन डॉलर की बॉन्ड खरीद घटाने का भी फैसला लिया गया है। फेड चेयरमैन ने कहा है कि कमेटी एक बार में ही दरों में 75 बेसिस प्वाइंट यानी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी पर विचार नहीं कर रही है।

यूएस फेड द्वारा की गई इस बढ़ोतरी से इसकी मुख्य दरें 0.5 फीसदी से 1 फीसदी की रेंज में आ गई हैं जो कोरोना महामारी के शुरू होने के पिछले 2 साल की सबसे उच्च दर है। साल 2000 के बाद 0.50 फीसदी की यह सबसे भारी बढ़ोतरी इस बात के संकेत हैं कि यूएस फेड आगे दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा यूएस फेड ने ये भी कहा है कि वो जल्द ही अपने 9 लाख करोड़ डॉलर बैलेंस सीट में कटौती शुरू करेगा। बता दें कि फेड की बैलेंस सीट में मुख्यत: ट्रेजरी और मॉर्गेज बॉन्ड शामिल हैं।

फेड चेयरमैन जोरेम पावेल ने अपने बयान में कहा है कि आगे भी ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी संभव है। लेकिन एक बार में 75 बेसिस प्वाइंट दरें बढ़ाने पर विचार नहीं किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें