Get App

Gold Rate Today: सोने में तेजी लौटी, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बढ़ा भाव; चांदी भी उछली

Gold Rate Today: एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में हाजिर सोना 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ वैश्विक फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। चांदी की कीमत में भी तेजी आई है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 21, 2026 पर 7:49 AM
Gold Rate Today: सोने में तेजी लौटी, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बढ़ा भाव; चांदी भी उछली
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत की बात करें तो इस वक्त हाजिर सोना 4,514.23 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में तेजी लौटी है। 21 अगस्त की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 159430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दूसरे शहरों में भी भाव बढ़ा है। सोने की कीमतों में उछाल के पीछे यूएस ट्रेजरी का एक बड़ा फैसला और डॉलर की कमजोरी है। अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से लंबी अवधि की सिक्योरिटीज का बायबैक बढ़ाने के कदम ने बॉन्ड यील्ड को नीचे धकेल दिया और अमेरिकी डॉलर को कमजोर कर दिया। इससे सोने की कीमतों को पुश मिला। U.S. ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि वह ट्रेजरी की सरकारी रीपरचेज को और बढ़ा सकते हैं।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में हाजिर सोना 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत की बात करें तो इस वक्त हाजिर सोना 4,514.23 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें