Wall Street : शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के शेयरों में मिलाजुला रुख देखने को मिला एनवीडिया में तेजी और माइक्रोसॉफ्ट में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई। जबकि एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रिसीप्रोकल टैरिफ स्कीम की बात की थी। लेकिन नई टैरिफ योजनाएं लागू करने से परहेज किया था। सरकारी बांडों की यील्ड में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में अमेरिकी खुदरा बिक्री में अपेक्षा से अधिक गिरावट आई है। इसका आंकड़ा दिसंबर में संशोधित 0.7 फीसदी की ग्रोथ के बाद जनवरी महीने में 0.9% घट गया। 10-ईयर नोट पर मिलने वाला यील्ड लगभग 7 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.44 फीसदी पर आ गया।
