अमेरिकी बाजार में 1 अगस्त को बड़ी गिरावट आई। मार्केट के तीनों प्रमुख सूचकांक 1.31 फीसदी से लेकर 2.29 फीसदी तक गिर गए। अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत को लेकर सवाल उठे हैं। यूएस फैक्ट्री डेटा उम्मीद से कमजोर रहा है। इससे अमेरिकी इकोनॉमी में कमजोरी के संकेत मिले हैं। इधर, मध्यपूर्व में जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ा है। इसका असर भी मार्केट के सेंटिमेंट पर पड़ा है। वॉल स्ट्रीट का वीआईएक्स 1 अगस्त को 19.48 पर पहुंच गया। हालांकि, यह 18.59 पर बंद हुआ। यह अप्रैल के बाद वीआईएक्स का सबसे हाई लेवल है। वीआईएक्स स्टॉक मार्केट के सेंटिमेंट का संकेत देता है। इसके बढ़ने का मतलब है कि मार्केट में डर का माहौल है। इसके गिरने का मतलब यह है कि मार्केट का सेंटीमेंट मजबूत है।
