Get App

US Stock Market Crash: अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार! ट्रंप की टैरिफ धमकी का दिखा असर, 1.5% तक क्रैश हुआ वॉल स्ट्रीट

US Stock Market Crash:ग्रीनलैंड विवाद पर ट्रंप की टैरिफ धमकी से अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। डाउ, S&P 500 और नैस्डैक 1.5 प्रतिशत तक टूट गए। वैश्विक तनाव का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 10:19 PM
US Stock Market Crash: अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार! ट्रंप की टैरिफ धमकी का दिखा असर, 1.5% तक क्रैश हुआ वॉल स्ट्रीट
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में S&P 500 करीब 1.3 प्रतिशत गिर गया।

US Stock Market Crash: ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नाटो के आठ देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी के बाद वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में चले गए।

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में S&P 500 करीब 1.3 प्रतिशत गिर गया। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 642 अंक यानी 1.3 प्रतिशत नीचे आ गया। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 1.5 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई।

किन देशों पर लगेगा 10% टैरिफ

ट्रंप ने शनिवार को ऐलान किया कि फरवरी से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत आयात कर लगाया जाएगा। इन सभी देशों ने ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की ट्रंप की मंशा का विरोध किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें