अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, गिफ्ट निफ्टी भी फिसला; ट्रंप के बयान का दिखा असर

ट्रंप के ईरान पर सख्त बयान के बाद अमेरिकी बाजार टूट गए और गिफ्ट निफ्टी भी गिर गया। तेल की कीमतों में तेज उछाल आया, जिससे बाजार में डर बढ़ा और निवेशकों के बीच अनिश्चितता और गहरी हो गई। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 7:31 PM
Story continues below Advertisement
मार्केट खुलते ही S&P 500 0.4% और Nasdaq Composite 0.5% गिर गए।

अमेरिकी शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुले, जब अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर तनाव और बढ़ा दिया। ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने की डेडलाइन से पहले चेतावनी दी कि 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।'

बाजार पर दबाव उस रिपोर्ट के बाद भी दिखा, जिसमें कहा गया कि अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर हमला किया है। यह जगह बेहद अहम है, क्योंकि यहां से ईरान के करीब 90% कच्चे तेल का निर्यात होता है।

प्रमुख इंडेक्स में गिरावट


मार्केट खुलते ही S&P 500 0.4% और Nasdaq Composite 0.5% गिर गए। वहीं Dow Jones Industrial Average 240 अंक यानी करीब 0.5% नीचे आ गया।

तनाव बढ़ने के साथ ही तेल की कीमतों में तेजी आई। अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) करीब 3% उछलकर 115 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के पार चला गया। ट्रंप के बयान से पहले यह लाल निशान में था।

डेडलाइन और बढ़ता खतरा

यह पूरा घटनाक्रम ट्रंप की तय की गई रात 8 बजे (भारतीय समय अनुसार सुबह 5:30 बजे) की डेडलाइन से कुछ घंटे पहले हुआ।

इस बीच, सऊदी अरब पर ईरान के संभावित मिसाइल हमले की खबरों ने बाजार में डर और बढ़ा दिया है। इससे यह आशंका मजबूत हुई है कि संघर्ष और फैल सकता है। चल रही कूटनीतिक कोशिशों पर असर पड़ सकता है।

गिफ्ट निफ्टी में भी दिखी गिरावट

ट्रंप के बयान से पहले गिफ्ट निफ्टी हरे निशान में था। लेकिन, उसके बाद 115 अंकों से ज्यादा टूट गया। शाम 7.26 बजे तक गिफ्टी निफ्टी 106 अंकों यानी 0.46% की गिरावट के साथ 23,021 पर कारोबार कर रहा था।

'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी', ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप की अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।