स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 8% टूटा, ऑलटाइम हाई से अब तक 60% क्रैश, IPO प्राइस से भी नीचे आया भाव

Utkarsh Small Finance Bank Shares: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में आज 4 अगस्त को तेज गिरावट देखी गई। कारोबार के दौरान शेयर का भाव करीब 8% टूटकर 20.15 रुपये के स्तर पर आ गया। यह इसके इश्यू 25 रुपये के आईपीओ प्राइस से भी नीचे है। यह गिरावट बैंक के जून तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आई

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 1:05 PM
Utkarsh Small Finance Shares: बैंक ने जून तिमाही में 239 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया।

Utkarsh Small Finance Bank Shares: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में आज 4 अगस्त को तेज गिरावट देखी गई। कारोबार के दौरान शेयर का भाव करीब 8% टूटकर 20.15 रुपये के स्तर पर आ गया। यह इसके इश्यू 25 रुपये के आईपीओ प्राइस से भी नीचे है। यह गिरावट बैंक के जून तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आई, जिसे बैंक ने शुक्रवार 1 अगस्त को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद जारी किया था।

तिमाही नतीजों में बैंक की एसेट क्वालिटी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए बढ़कर 11.4% हो गया, जो मार्च तिमाही में 9.4% था। वहीं नेट एनपीए 5% रहा, जो पिछले तिमाही में 4.8% था। अगर सालाना आधार पर तुलना करें, तो जून 2024 तिमाही में ग्रॉस एनपीए 2.8% और नेट एनपीए सिर्फ 0.3% था।

बैंक के प्रोविजंस में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। मार्च तिमाही में जहां 223 करोड़ रुपये का प्रोविजंस किया गया था। वहीं जून तिमाही में यह आंकड़ा बढ़कर 410 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। बैंक का ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 2.3% बढ़कर 19,224 करोड़ रुपये रहा। इसमें सिक्योर्ड लोन्स की हिस्सेदारी 45% रही, जो पिछले साल 35% थी।


जून तिमाही में ₹239 करोड़ का शुद्ध घाटा

हालांकि, बैंक ने जून तिमाही में 239 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ने 137 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक ने अपनी इनवेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया कि तिमाही के दौरान लोन डिस्बर्टमेंट में धीमापन लाया गया और कलेक्शन पर अधिक फोकस किया गया। इसी वजह से लोन बुक में गिरावट देखी गई।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर अब अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 51.36 रुपये से 60% नीचे आ चुका है। साल 2025 में अब तक इस स्टॉक में कुल 41% की गिरावट आ चुकी है। दोपहर 12.45 बजे के करीब, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 7.94 फीसदी की गिरावट के साथ 20.17 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Sarda Energy Shares: बाजार खुलते ही शेयर बना रॉकेट, 20% उछला भाव, इन वजहों से आई शानदार तेजी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।