Utkarsh Small Finance share price: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर बुधवार 7 अक्टूबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में 7 फीसदी उछला। शेयर में बढ़त कंपनी द्वारा 30 सितंबर, 2026 (Q2FY27) को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए मज़बूत बिजनेस अपडेट जारी करने के बाद हुई। अपडेट में कुल लोन वितरण (disbursements) में भारी वृद्धि देखी गई, जिसमें नॉन-JLG लोन वितरण में मज़बूत ग्रोथ मुख्य रही। साथ ही, बैंक ने ज़्यादा डिपॉज़िट और अपने CASA रेश्यो में सुधार की भी जानकारी दी।
