नगरपालिका और उद्योगों को साफ पानी मुहैया कराने वाली कंपनी वा टेक वाबेग (Va Tech Wabag) को तगड़ा ऑर्डर मिला है। इसके चलते आज कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह करीब 5 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 503.20 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में सुस्ती आई और दिन के आखिरी में यह बीएसई पर 2.16 फीसदी के उछाल के साथ 490 रुपये (Va Tech Wabag Share Price) पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों में यह तेजी 420 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के चलते आई।
