वैल्लम कैपिटल एडवाइजर्स (Vallum Capital Advisors) ने शेयरधारकों को लिखे एक लेटर में बताया कि वे इस समय कम से कम 6 शेयरों पर बुलिश हैं। हालांकि फर्म ने इन शेयरों के नाम का खुलासा नहीं किया। लेकिन अगर वैल्लम कैपिटल एडवाइजर्स के पोर्टफोलियो को देखें तो इससे इन शेयरों को लेकर कुछ संकेत तो जरूर मिलता है। PMS AIF WORLD के आंकड़ों के मुताबिक, वैल्लम कैपिटल के पोर्टफोलियो में लैंडमार्क कार्स, अरविंद फैशंस, सारेगामा इंडिया, मूथुट फाइनेंस, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया, अंजता फार्मा आदि शामिल हैं।
