एनर्जी, रेलवे, डिफेंस सेक्टर के वैल्यूएशन हुए बेहतर, आगे इन शेयरों में भी दिखेगी तेजी- गुरमीत चड्ढा

मिडकैप आईटी शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि मिडकैप आईटी के नतीजे अच्छे रहे हैं। बाजार अर्निंग को लेकर अलग-अलग रुख बना रहा है। जिन कंपनियों के नतीजे बेहतर आ रहे है उनमें अच्छी मूव देखने को मिल रही है । वहीं जिनके नतीजे निराश कर रहे है उनमें दबाव भी साफ नजर आ रहा है

अपडेटेड Jan 25, 2025 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
बजट से क्या उम्मीदें है इसपर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि भारतीय बाजार ने कई सालों से बजट को डिस्काउंट कर दिया है।

बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए कंप्लीट सर्किल के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा का कहना है कि सीमेंट स्टॉक , कैपिटल गुड्स सेक्टर में काफी करेक्शन देखने को मिला है लेकिन इनके वैल्यूएशन अभी भी महंगे लग रहे है। बजट को देखते हुए एनर्जी, रेलवे, डिफेंस कैपेक्स में मेरा झुकाव ज्यादा है। एनर्जी, रेलवे, डिफेंस के वैल्यूएशन कही बेंहतर हुए है।

ऑटो सेक्टर पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि इस सेक्टर में एमएंडएम पर भरोसा ज्यादा बढ़ा है। स्टॉक में करेक्शन देखने को मिला है। स्टॉक का वैल्यूएशन काफी रीजनेबल नजर आ रहा है। वॉल्यूम ग्रोथ में बढ़त कंपनी मार्केट लीडर में बड़ी है। SUVs में एमएंडएम की लीडरशिप भी काफी बढ़ रही है। इस सेक्टर में हमारी काफी पुरानी होल्डिंग है। ऑटो सेक्टर में SONA BLW का शेयर भी काफी पसंद है। ऑटो एंसिलरी सेगमेंट भी अच्छा लग रहा है।

बाजार अब बजट पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करता


बजट से क्या उम्मीदें है इसपर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि भारतीय बाजार ने कई सालों से बजट को डिस्काउंट कर दिया है। बजट के बाद 1-2 दिनों के लिए बाजार में मोमेंट आता है। बजट से उम्मीदें कम है इसलिए शायद बजट पॉजिटीव सरप्राइस दे सकता है। बाजार अब बजट पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करता।

मिडकैप आईटी के नतीजे अच्छे रहे

मिडकैप आईटी शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि मिडकैप आईटी के नतीजे अच्छे रहे हैं। बाजार अर्निंग को लेकर अलग-अलग रुख बना रहा है। जिन कंपनियों के नतीजे बेहतर आ रहे है उनमें अच्छी मूव देखने को मिल रही है । वहीं जिनके नतीजे निराश कर रहे है उनमें दबाव भी साफ नजर आ रहा है। मेरा मानना है कि केवल अर्निंग को ना देखें अगर स्टॉक के वैल्यूएशन अच्छे है और अर्निंग इनलाइन आ रहे है तो इनमें निवेश किया जा सकता है।

एफएमसीजी सेक्टर में सिक्लिकल स्लोडाउन जो आगे होगा रिवाइवल

एचयूएल के शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में अगर टैक्स में कटौती होती है और अगर सरकार का रूरल सेक्टर की तरफ झुकाव होता है तो जो कंपनियां रुरल सेगमेंट में काम कर रही है उनमें थोड़ी तेजी आ सकती है। हालांकि एचयूएल 3 सालों से अंडरपरफॉर्म कर रहा है। इस स्टॉक ने पूरी रैली में पार्टिसिपेट नहीं किया है। मैनेजमेंट की नकारात्मक कमेट्री, वैल्यूएशन हाई, सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ ये कई कारण है जिसके चलते स्टॉक में दबाव रहा है। एफएमसीजी सेक्टर में स्लोडाउन स्ट्रक्चरल नहीं बल्कि सिक्लिकल है।

एफएमसीजी सेक्टर में सिक्लिकल स्लोडाउन है जो आगे रिवाइवल होगा। उस कारण एफएमसीजी सेक्टर हमें अट्रैक्टिव लग रहा है। हमारे पोर्टफोलियो में टाटा कंज्यूमर का शेयर है। जोमैटो में हमने गिरावट में खरीदारी है। ट्रैवल एंड टूरिज्म को भी हम कंजम्शन बास्केट में मानते है।

Stock Market Correction:बाजार में करेक्शन का दर्द काफी गहरा, बड़े निजी बैंकों के क्रेडिट ग्रोथ में दिक्कतें: आलोक अग्रवाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।