Get App

LIC ने Adani Stocks में जमकर कमाया मुनाफा, FY24 में 59% का तगड़ा रिटर्न

Adani Stocks : अडाणी एंटरप्राइज लिमिटेड में एलआईसी का निवेश 31 मार्च 2023 को 8,495.31 करोड़ रुपये से बढ़कर एक साल बाद 14,305.53 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में निवेश 12,450.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,776.89 करोड़ रुपये हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2024 पर 6:03 PM
LIC ने Adani Stocks में जमकर कमाया मुनाफा, FY24 में 59% का तगड़ा रिटर्न
अदाणी ग्रुप के शेयरों में निवेश से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को जबरदस्त मुनाफा हुआ है।

Adani stocks : अदाणी ग्रुप के शेयरों में निवेश से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। बीमा कंपनी LIC ने वित्त वर्ष 2023-24 में अदाणी ग्रुप में अपने निवेश से 59 फीसदी का रिटर्न कमाया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई थी, हालांकि इस रिपोर्ट को एक साल से अधिक का वक्त हो चुका है। इस दौरान ग्रुप के शेयरों में जोरदार वापसी देखी गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक अदाणी ग्रुप की सात कंपनियों में LIC का कुल निवेश 31 मार्च 2023 को 38,471 करोड़ रुपये से बढ़कर 31 मार्च 2024 को 61,210 करोड़ रुपये हो गया। इसमें 22,378 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

अदाणी ग्रुप में निवेश पर उठे थे सवाल

पिछले साल, हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अदाणी के शेयरों में हेराफेरी के आरोपों के बाद बीमा कंपनी को भी ग्रुप में निवेश करने के अपने फैसले पर सवालों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अदाणी ने रिपोर्ट को पूरी तरह गलत बताया था। राजनीतिक दबाव का सामना करते हुए एलआईसी ने रणनीतिक रूप से ग्रुप की दो प्रमुख कंपनियों – अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अदाणी एंटरप्राइजेज – में अपना निवेश कम कर दिया था। इन दो कंपनियों के शेयरों में 83 फीसदी और 68.4 फीसदी की तेजी हुई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार निवेश घटाने के बावजूद एलआईसी को वित्त वर्ष 2023-24 में अदाणी ग्रुप में किए गए निवेश पर 59 प्रतिशत का लाभ हुआ।

अदाणी ग्रुप में विदेशी निवेशकों ने भी लगाया था दांव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें