Vantage Knowledge Academy Share: वैंटेज नॉलेज एकेडमी लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस इश्यू के साथ ही डिविडेंड देने की तैयारी कर रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 7 जनवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। कंपनी अपने शेयरधारकों को हर इक्विटी शेयर पर 0.10 रुपये (फेस वैल्यू का 10 फीसदी) का डिविडेंड जारी करेगी। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 4.98 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 197.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2,243.49 करोड़ रुपये है।
