Varun Beverages Share Price: PepsiCo के सबसे बड़े बॉटलिंग पार्टनर्स में से एक वरुण बेवरेजेस ने दक्षिण अफ्रीकी देशों जिंबाब्वे और जांबिया में कारोबार का विस्तार किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि उसके पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी वरुण फूड्स (जिंबाब्वे) और वरुण बेवरेजेस (जांबिया), दुबई की प्रीमियर न्यूट्रीशन ट्रेडिंग LLC के साथ मिलकर 'सिंबा मंचीज' स्नैक्स को जिंबाब्वे और जांबिया में बनाएंगे, डिस्ट्रीब्यूट करेंगे और बेचेंगे। जिंबाब्वे में ऐसा 1 अक्टूबर 2025 को या उससे पहले से किया जाएगा, जबकि जांबिया में कमर्शियल प्रोडक्शन 1 अप्रैल 2026 से शुरू करने का प्लान है।
