Vascon Engineers shares: वैस्कॉन इंजीनियर्स के शेयर मार्केट खुलते ही बने रॉकेट, जानिए वजह

Vascon Engineers shares:Vascon Engineers के शेयर कारोबार शुरू होते ही 4.99 फीसदी उछलकर 35.16 रुपये पर पहुंच गए। उसके बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। इससे 2,42,487 शेयरों के बाय ऑर्डर्स के लिए कोई सेलर उपलब्ध नहीं था

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 10:04 AM
10 जून को भी वैस्कॉन का शेयर 4.98 फीसदी चढ़कर 33.49 रुपये पर बंद हुआ था।

Vascon Engineers shares: वैस्कॉन इंजीनियर्स के शेयर 11 जून को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। 5 फीसदी चढ़ने के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। शेयर में तेजी की वजह कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है। कंपनी को सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (सीपीडब्ल्यूडी) से 347.43 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी गुवाहाटी में जू-नारेंगी रोड कालनी स्थित आरबीआई रेजिडेंशियल क्वार्टर्स को पहले गिराएगी फिर उसे रीडेवलप करेगी।

CPWD से मिले बड़े ऑर्डर का शेयरों पर असर

Vascon Engineers के शेयर कारोबार शुरू होते ही 4.99 फीसदी उछलकर 35.16 रुपये पर पहुंच गए। उसके बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। इससे 2,42,487 शेयरों के बाय ऑर्डर्स के लिए कोई सेलर उपलब्ध नहीं था। कंपनी को सीपीडब्ल्यूडी से यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) बेसिस पर मिला है। वैस्कॉन को यह प्रोजेक्ट 36 महीने के अंदर पूरा करना होगा।


रिलायंस इंडस्ट्रीज से भी पिछले महीने मिला था ऑर्डर

कंपनी को मई में रिलायंस इंडस्ट्रीज से 131.58 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। इसके तहत वैस्कॉन को जामनगर के सेक्टर-3 स्थित आरजी एक्सपैंशन में एफएलएल-टाइप बिल्डिंग्स बनानी है। 10 जून को भी वैस्कॉन का शेयर 4.98 फीसदी चढ़कर 33.49 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का शेयर 10 अक्तूबर, 2025 को 74.61 रुपये के 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया था। उसके बाद इसमें तेज गिरावट आई थी।

बीते 9 महीनों में 40 फीसदी गिरा है शेयर

बीते 9 महीनों में यह शेयर काफी दबाव में रहा है। इस दौरान यह करीब 40 फीसदी गिरा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी को कई बड़े ऑर्डर मिले हैं। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 775.95 करोड़ रुपये है। 11 जून को शेयर बाजारों में कमजोरी के बावजूद वैस्कॉन के शेयरों में तेजी दिखी।

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकाकों पर दबाव

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स में दबाव दिखा। 10 बजे निफ्टी 0.32 फीसदी यानी 74 अंक गिरकर 23,142 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.30 फीसदी यानी 216 अंक की कमजोरी के साथ 73,768 पर था। बैंक निफ्टी में हल्की तेजी दिखी। हालांकि, मिडकैप सूचकांक पर दबाव नजर आया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।