Vedant fashion Manyavar ipo : वेदांता फैशंस लि. का आईपीओ (IPO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार, 4 फरवरी, 2022 को तीन दिन के लिए खुलेगा और 8 फरवरी को बंद हो जाएगा। इथिनिक वियर ब्रांड मान्यवर का स्वामित्व रखने वाली कंपनी के IPO के लिए 824-866 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है।
यह पब्लिक इश्यू प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा 3,63,64,838 इक्विटी शेयरों के लिए लाया गया ऑफर फॉर सेल है। कंपनी IPO के जरिये अपर प्राइसस बैंड पर 3,149 करोड़ रुपये जुटाएगी।
क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम
बाजार के जानकारों के मुताबिक, Vedant Fashions के शेयरों का ग्रे मार्केट में प्रीमियम (GMP) घटकर 43 रुपए रह गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 16 फरवरी 2022 को होने का अनुमान है।
ब्रोकरेज एंजिल वन ने एक IPO नोट में कहा, “वेदांत फैशंस का हाई ऑपरेटिंग मार्जिन, असेट लाइट बिजनेस, मजबूत ब्रांड और प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज है, लेकिन हमारा मानना है कि इन पॉजिटिव बातों को कंपनी ने वैल्युएशन में शामिल कर लिया है। इसलिए, हमें इस इश्यू को न्यूट्रल रेटिंग दी है।”
चॉइस ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स ने की राय में, इसकी कीमत काफी ज्यादा है और इनवेस्टर्स की सेफ्टी के लिए कोई मार्जिन नहीं छोड़ा गया है। उन्होंने कहा, “इसलिए वैल्युएशन के मोर्चे पर सतर्क रहने की जरूरत है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए हम इश्यू के लिए ‘सतर्कता के साथ सब्सक्राइब’ करने की सलाह देते हैं।”
मेंस वेडिंग, सेलिब्रेशन वीयर सेगमेंट में भारत की बड़ी कंपनियों में है शामिल
Vedant Fashions मेंस वेडिंग एंड सेलिब्रेशन वीयर सेगमेंट में भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी का फ्लैगशिप ब्रांड मान्यवर ब्रांडेड वेडिंग एंड सेलिब्रेशन वीयर मार्केट में लीडर है। इसकी मौजूदगी देश भर में है। इस ग्रुप के दूसरे ब्रांड्स में त्वमेव (Twamev), मंथन (Manthan), मोहे (Mohey) और मेबाज (Mebaz) शामिल हैं।
सितंबर, 2021 तक कंपनी के रिटेल नेटवर्क में 58 ग्लोबली शॉप-इन-शॉप्स सहित 546 एक्सक्लूजिव ब्रांड आउटलेट्स (ईबीओ) शामिल हैं। इनमें 11 अमेरिका, कनाडा और यूएई में 11 विदेशी ईबीओ शामिल हैं, जहां भारतीय आबादी बड़ी संख्या में रहती है।