उद्यमी अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) के बोर्ड ने 2 सितंबर को अपनी बैठक में तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। कंपनी ने इसके तहत 20 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी इसी साल 11 रुपये और 4 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है।
