वेदांता से डिविडेंड चाहिए तो नोट कर लीजिए 24 जून की तारीख, 18 जून को पता चलेगा कितना मिलेगा डिविडेंड

इससे पहले फिस्कल ईयर 2024-2025 में वेदांता ने चार बार अंतरिम डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने 8.5 रुपए, 20 रुपए, 4 रुपए और 11 रुपए की डिवडेंड बांटा था

अपडेटेड Jun 13, 2025 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
वेदांता का बोर्ड 18 जून को इस बात का फैसला लेगा कि फिस्कल ईयर 2026 का पहला डिविडेंड कितने रुपए का होगा

वेदांता फिस्कल ईयर 2026 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड देने की तैयारी में है। कंपनी ने 13 जून को बताया कि बोर्ड अंतरिम डिविडेंड पर 18 जून को फैसला लेगा। वेदांता ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि अगर डिविडेंड देने का ऐलान किया जाता है तो उसका रिकॉर्ड डेट 24 जून 2025 तय किया गया है। रिकॉर्ड डेट के मायने हैं कि उस दिन तक जिन शेयरहोल्डर्स के पास वेदांता के शेयर होंगे उन्हें अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा।

वेदांता ने इससे पहले कब-कब दिया था डिविडेंड

वेदांता ने इससे पहले दिसंबर में बताया था कि बोर्ड ने फिस्कल ईयर 2024-2025 के लिए 8.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का फैसला किया है। यह चौथा अंतरिम डिविडेंड था। इस हिसाब से डिविडेंड देने पर कंपनी के कुल 3324 करोड़ रुपए का खर्च हुए थे।


इससे पहले सितंबर में वेदांता ने तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। तब कंपनी ने 20 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अपने निवेशकों को डिविडेंड दिया था। इस पर कंपनी ने 7821 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

इससे पहले कंपनी ने जुलाई में 4 रुपए प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था। इस हिसाब से कंपनी ने डिविडेंड पर 1564 करोड़ रुपए खर्च किया था।

जबकि मई 2024 में कंपनी ने पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। मई में वेदांता ने 11 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड बांटने की घोषणा की थी। तब इस पर 4089 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

वेदांता के नतीजे कैसे रहे?

मार्च 2025 में खत्म तिमाही में वेदांता का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 154.4 फीसदी बढ़कर 3483 करोड़ रुपए रहा। कंपनी को कम लागत और ज्यादा वॉल्यूम का फायदा मिला था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1369 करोड़ रुपए था।

मार्च तिमाही में कंपनी की इनकम 41,216 करोड़ रुपए थी जो एक साल पहले की मार्च तिमाही में 36,093 करोड़ रुपए था। 13 जून को वेदांता के शेयर BSE पर 0.47 फीसदी गिरकर 458.35 रुपए पर बंद हुए हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 13, 2025 5:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।