Vedanta Oil and Gas का शेयर 6 फीसदी भागा, जानिए इसकी वजह

दिल्ली हाईकोर्ट ने वेदांता और रेवा ऑयल के पक्ष में आए 9.9 करोड़ डॉलर के फॉरेन आर्बिट्राल अवॉर्ड को लागू करने के खिलाफ केंद्र सरकार की आपत्ति को खारिज कर दिया है। यह मामला रेवा ऑयल फील्ड से प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 1:39 PM
वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर का भाव 1 बजे 6.68 फीसदी के उछाल के साथ 38.96 रुपये चल रहा था।

वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयरों में 9 जुलाई को बड़ी तेजी दिखी। सुबह में यह शेयर मजबूत खुला। उसके बाद इसमें उछाल दिखा। 1 बजे शेयर का भाव 6.68 फीसदी के उछाल के साथ 38.96 रुपये चल रहा था। शेयरों में तेजी की वजह दिल्ली हाईकोर्ट का एक फैसला है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की आपत्ति खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट ने वेदांता और रेवा ऑयल के पक्ष में आए 9.9 करोड़ डॉलर के फॉरेन आर्बिट्राल अवॉर्ड को लागू करने के खिलाफ केंद्र सरकार की आपत्ति को खारिज कर दिया है। यह मामला रेवा ऑयल फील्ड से प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है।


केंद्र ने 2014 में भेजा था शो-कॉज नोटिस 

केंद्र सरकार ने 2014 में 9.9 करोड़ डॉलर का दावा करते हुए एक शो-कॉज नोटिस (कारण बताओ नोटिस) जारी किया था। इसके बाद वेदांता और रेवा ऑयल ने आर्बिट्राल ट्राइब्यूनल का रुख किया था। ट्राइब्यूनल ने इस मामले में 2016 में अंतिम आदेश (अवॉर्ड) दिया। इस अवॉर्ड को मलेशिया में भी अदालतों ने सही करार दिया।

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी यह दलील

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी दलील में बताया कि यह अवॉर्ड भारत में पब्लिक पॉलिसी के विरुद्ध है। उसने कहा कि आर्बिट्राल ट्राइब्यूनल ने पीएससी दोबारा लिखा और पेट्रोलियम प्रॉफिट में सरकार की हिस्सेदारी को घटाकार 9.9 करोड़ डॉलर कर दिया। बार एंड बेच ने यह खबर दी है।

वेदांता ऑयल ने जून तिमाही का अपडेट इश्यू किया

वेदांता ऑयल एंड गैस ने जून तिमाही का बिजनेस अपडेट दिया है। इसमें कहा गया है कि कंपनी का एवरेज डेली ग्रॉस प्रोडक्शन 17 फीसदी घटकर 77.7 Kboepd (thousand barrels of oil equivalent per day) पर आ गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 93.2 Kboepd था। अपडेट में कुल ऑयल एंड गैस वाल्यूम में भी 17 फीसदी गिरावट के बारे में बताया गया है। जून तिमाही में यह 17 फीसदी गिरकर 7.1 Kboepd पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 8.5 Kboepd था।

यह भी पढ़ें: Syrma SGS Share Price: 5% का उछाल, दो वजहों से शेयरों को मिला तगड़ा सपोर्ट

शेयर बाजारों में 9 जुलाई को अच्छी रिकवरी

शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दिखी। निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 171 अंक चढ़कर 24,052 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.69 फीसदी यानी 527 अंक के उछाल के साथ 77,023 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में करीब 1 फीसदी की तेजी थी। 8 जुलाई को शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। सेंसेक्स और निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा गिर गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।