माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दर्ज की है। सालभर में एल्युमीनियम, जिंक और कुछ खास इंडस्ट्रियल सेगमेंट्स में रिकॉर्ड उत्पादन की वजह से ऐसा हुआ। वहीं कंपनी का तेल और गैस उत्पादन दबाव में रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में अपना अब तक का सबसे ज्यादा सालाना एल्यूमिना उत्पादन दर्ज किया, जो कि 29.16 लाख टन रहा। यह एक साल पहले के मुकाबले 48% ज्यादा है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि लांजीगढ़ रिफाइनरी में उत्पादन में तेज बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह रही।
