Vedanta Shares: अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी, वेदांता लिमिटेड ने करीब 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट लॉन्च (QIP) किया है। कंपनी ने QIP के डॉक्यूमेंट्स में बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल ओकट्री कैपिटल (Oaktree Capital), ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के कर्ज को आंशिक या पूरी तरह से चुकाने में करेगी। वेदांता का QIP निवेशकों के लिए खुल गया है और इसके लिए फ्लोर प्राइस 461.26 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
