Vedanta का शेयर 52-हफ्तों के निचले स्तर पर आया, ₹2,500 करोड़ जुटाने की योजना का नहीं दिखा असर

Vedanta Shares: वेदांता लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही दिन के कारोबार में वेंदाता के शेयर 222.55 रुपये पर पहुंच गए, जो इसका पिछले एक सालों का नया निचला स्तर है। फिलहाल वेदांता के शेयर अपने पिछले 14 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 22, 2023 पर 4:45 PM
वेदांता रिसोर्सेज काफी हद तक अपनी भारतीय इकाई और हिंदुस्तान जिंक के डिविडेंड पर निर्भर है

Vedanta Shares: वेदांता लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही दिन के कारोबार में वेंदाता के शेयर 222.55 रुपये पर पहुंच गए, जो इसका पिछले एक सालों का नया निचला स्तर है। फिलहाल वेदांता के शेयर अपने पिछले 14 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। दिन के अंत में वेदांता के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर, 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 225.65 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में गिरावट इस खबर के बावजूद आई है कि उसके बोर्ड ने 2500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Vedanta ने गुरुवार 21 सितंबर को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसे प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी मिली है। कंपनी ने बताया कि यह फंडिंग उसके नियमित री-फाइनेंसिंग का हिस्सा है।

2.5 लाख एनसीडी जारी करेगी कंपनी

वेदांता ने गुरुवार को अपनी बोर्ड बैठक में सुरक्षित, अनरेटेड, अनलिस्टेड, रिडीमेबल NCDs जारी करके फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी 2.5 लाख एनसीडी जारी करेगी और प्रत्येक एनसीडी की फेस वैल्यू 1 लाख रुपये होगी। यह इश्यू प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर किया जाएगा। एनसीडी को एक या एक से अधिक किश्तों में जारी किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें- JPMorgan के इस फैसले ने भरी चाबी, PNB Gilts में लग गया अपर सर्किट

एक्सपर्ट्स की राय

वेदांता रिसोर्सेज काफी हद तक अपनी भारतीय इकाई और हिंदुस्तान जिंक के डिविडेंड पर निर्भर है। वेदांता लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान कुल 101.5 रुपये का डिविडेंड दिया, जो प्रस्तावित डीलिस्टिंग की प्राइस से भी अधिक है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एनालिस्ट्स ने एक नोट में कहा, "हमारा मानना है कि आगे बड़े डिविडेंड अब संभव नहीं हैं। ऐसे में वेदांता रिसोर्सेज को वेदांता में हिस्सेदारी या संपत्ति बेचने के लिए मजबूर किया जा सकता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।