Venus Pipes IPO Share Listing: वीनस पाइप्स के शेयरों की लिस्टिंग आज 24 मई को प्रीमियम पर हुई है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 2.76% प्रीमियम के साथ 335 रुपए पर हुई है। वहीं NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 3.53% प्रीमियम यानी इश्यू प्राइस से 11.50 रुपए ऊपर 337.50 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 326 रुपए है।
कितना हुआ था सब्सक्रिप्शन?
कंपनी का इश्यू 11 मई को खुला और 13 मई को बंद हुआ था। Venus Pipes का IPO 16.31 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के 35,51,914 शेयरों के बदले 5,79,48,730 शेयर सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 19.04 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का पोर्शन 12.02 गुना बुक हुआ है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से में 15.66 गुना बोली लगाई गई है।
सोमवार को Venus Pipes के शेयर ग्रे मार्केट में 35-40 रुपए यानी 10-12% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स ने अपने आईपीओ से 165.42 करोड़ रुपये जुटाए हैं।