Veranda Learning के शेयर लिस्टिंग के बाद BSE पर 20% चढ़े, लेकिन NSE पर 4% से ज्यादा गिरे

Veranda Learning के शेयरों का इश्यू प्राइस 137 रुपए था और NSE पर यह 125 रुपए पर खुला है

अपडेटेड Apr 11, 2022 पर 10:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Veranda Learning ने इस IPO से 200 करोड़ रुपए जुटाए हैं

Veranda Learning Solutions Share Price: ऑनलाइन ट्यूशन और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली Veranda Learning के शेयरों की लिस्टिंग सोमवार, 11 अप्रैल को हुई। कंपनी की लिस्टिंग निवेशकों को खुश करने और निराश करने वाला दोनों रहा। Veranda Learning के शेयर BSE पर 20% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर सुबह 10.30 बजे 20.07% यानी 27.50 रुपए की तेजी के साथ 164.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

वहीं NSE पर कंपनी के शेयर 4.20% गिरकर 131.25 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

किस प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग


Veranda Learning के शेयरों की लिस्टिंग आज इश्यू प्राइस से 14% प्रीमियम पर हुई। कंपनी के शेयर BSE पर 14.60% प्रीमियम के साथ 157 रुपए पर खुला। जबकि कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 137 रुपए था। NSE पर कंपनी के शेयर 8.7% गिरकर 125 रुपए पर खुले।

कितना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू?

Veranda Learning Solutions ने 200 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। यह IPO 29 मार्च को खुला और 31 मार्च को बंद हुआ था। इन तीन दिनों में कंपनी का IPO 3.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Rakesh Jhunjhunwala पर भारी पड़ रहा अप्रैल, 6 दिन में 900 करोड़ रुपये का नुकसान, जानिए डिटेल

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 10.76 गुना बोली लगी थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से में 3.87 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.02 गुना भर पाया था।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज का भुगतान Edureka के अधिग्रहण में आए खर्च को पूरा करने और दूसरी विस्तार योजनाओं को पूरा करने में किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।