Veranda Learning के शेयरों में लगातार 8वें दिन लगा अपर सर्किट, सिर्फ 3 हफ्ते में 113% उछला स्टॉक

हाल ही में लिस्ट हुई वेरांडा लर्निंग सॉल्यूशंस (Veranda Learning Solutions) के शेयरों में सोमवार को बीएसई (BSE) पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा

अपडेटेड May 02, 2022 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
वेरांडा लर्निंग का इश्यू प्राइस 137 रुपये था और ये 11 अप्रैल को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे

हाल ही में लिस्ट हुई वेरांडा लर्निंग सॉल्यूशंस (Veranda Learning Solutions) के शेयरों में सोमवार को बीएसई (BSE) पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और ये 291.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई, जब सोमवार को बाजार में गिरावट का माहौल रहा। यह लगातार 8वां कारोबारी सत्र है, जब वेरांडा लर्निंग सॉल्यूशंस के शेयरों में अपर सर्किट लगते हुए देखा गया।

Veranda Learning एक ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी है। 20 अप्रैल 2022 को इसके शेयर BSE पर 171.55 रुपये पर कारोबार कर रहे थे और तब से इसमें करीब 70 फीसदी की तेजी आ चुकी है। इसके साथ ही वेरांडा लर्निंग के शेयर अपने 137 रुपये के इश्यू प्राइस से महज तीन हफ्तों में अब तक करीब 113 फीसदी का भारी रिटर्न दे चुके है। वेरांडा लर्निंग के शेयर 11 अप्रैल 2022 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे।

वेरांडा लर्निंग ने बीते 25 अप्रैल 2020 को T.I.M.E ब्रांड नाम से कोचिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी 'एडवांस्ड एजुकेशनल एक्टिविटीज प्राइवेट लिमिटेड) को 287 करोड़ में खरीदने की एक डील पर हस्ताक्षर किया था। इसी के बाद से इसके शेयरों में तेज उछाल आनी शुरू हुई है।


यह भी पढ़ें- Top 10 trading ideas:बाजार दिग्गजों के सुझाए ये शेयर अगले 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत, इनसे न चूके नजर

Veranda Learning ने एक बयान में कहा, "T.I.M.E का अधिग्रहण चरणबद्ध तरीके से होगा। पहले चरण में मैनेजमेंट के कंट्रोल के साथ 80 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। इसके बाद बाकी के 20 प्रतिशत की खरीद दो साल के बाद होगी। T.I.M.E को भारत में ऑनलाइन टेस्टिंग के मेथड को शुरू करने के लिए जाना जाता है और अब Veranda के इंजीनियरिंग कौशल से उसे और अच्छे प्रोडक्ट बनाने में मदद मिलेगी।"

वहीं T.I.M.E के अधिग्रहण से Veranda को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) में प्रवेश के लिए होने वाली CAT परीक्षा की कोचिंग के क्षेत्र में T.I.M.E एक जाना माना नाम है और कंपनी का दावा है कि IIM में प्रवेश पाने वाले करीब आधे छात्र उसके कोचिंग के होते हैं।

क्या करती है कंपनी

बतातें चलें कि Veranda ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के मिलेजुले फॉर्मेट में कई तरह के डायवर्सिफाइड और इंटीग्रेटेड लर्निंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। कंपनी अपनी 4 सब्सडियरीज के जरिए स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कॉरपोरेट कर्मचारियों को सेवाएं देती है। Veranda Race Learning Solutions, Veranda XL Learning Solutions, Veranda IAS Learning Solutions और Brain4ce Education Solutions (Edureka) कंपनी की सब्सिडियरी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।