Get App

'ये कोरियाई तो भारतीय प्रमोटरों के भी बाप निकले', दिग्गज निवेशक समीर अरोड़ा ने क्यों हुंडई के प्रमोटरों को सुनाई खरी-खरी

दिग्गज निवेशक और हीलियोस कैपिटक के फाउंडर, समीर अरोड़ा ने एक पोस्ट के जरिए कोरियाई प्रमोटरों पर तंज कसा है। उन्होंने किसी कंपनी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह माना जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई हुंडई मोटर इंडिया के नतीजों पर अपनी राय जाहिर की है, जो बाजार के अनुमानों से काफी कम रहे हैं। समीर अरोड़ा ने कहा, "ये कोरियाई तो भारतीय प्रमोटरों के भी बाप निकले।"

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 1:48 PM
'ये कोरियाई तो भारतीय प्रमोटरों के भी बाप निकले', दिग्गज निवेशक समीर अरोड़ा ने क्यों हुंडई के प्रमोटरों को सुनाई खरी-खरी
समीर अरोड़ा, दिग्गज निवेशक और हीलियोस कैपिटक के फाउंडर

दिग्गज निवेशक और हीलियोस कैपिटक के फाउंडर, समीर अरोड़ा (Samir Arora) ने बुधवार 13 नवंबर को ट्वीट के जरिए कोरियाई प्रमोटरों पर तंज कसा। हालांकि उन्होंने किसी कंपनी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह माना जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के नतीजों पर अपनी राय जाहिर की है, जो बाजार के अनुमानों से काफी कम रहे हैं। समीर अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ये कोरियाई तो भारतीय प्रमोटरों के भी बाप निकले।"

अरोड़ा का यह बयान उस गलत प्रैक्टिस की ओर भी ध्यान खींचता है, जिसमें कंपनी का मैनेजमेंट अधिक से अधिक वैल्यूएशन पाने के लिए, IPO के दौरान अपनी कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं को काफी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है। हालांकि लिस्टिंग के बाद जब ग्रोथ अनुमान के मुताबिक नहीं रहता है, तो इससे निवेशकों को निराशा होती है।

एनएसई पर सुबह 11.10 बजे के करीब, हुंडई मोटर इंडिया के शेयर करीब 4.7 फीसदी गिरकर 1,720.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

हुंडई मोटर इंडिया के IPO का भाव 27 गुना के P/E पर किया गया था, जो इसकी राइवल और देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के बराबर थी। एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि हुंडई की लॉन्ग टर्म की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत हैं, लेकिन नियर टर्म में ग्रोथ एक चुनौती साबित हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें