Viceroy Hotels के शेयरहोल्डर्स ने SLN Terminus Hotels की खरीद को दी मंजूरी, ₹206 करोड़ की रहेगी डील

खरीद पूरी होने के बाद SLN टर्मिनस होटल्स, Viceroy Hotels के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बन जाएगी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एस प्रभाकर रेड्डी, वायसराय होटल्स में डायरेक्टर हैं। 29 दिसंबर को शेयर में तेजी दिख सकती है

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
SLN टर्मिनस होटल्स एंड रिजॉर्ट्स मई 2014 में इनकॉरपोरेट हुई थी।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी वायसराय होटल्स लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स ने SLN टर्मिनस होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी 27 दिसंबर को एक असाधारण आम बैठक में दी गई। वायसराय होटल्स ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह डील अगले एक साल में पूरी होगी और 206 करोड़ रुपये की रहेगी। यह एक रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन है। इस डेवलपमेंट से सोमवार, 29 दिसंबर को वायसराय होटल्स के शेयर में तेजी दिख सकती है।

SLN टर्मिनस होटल्स एंड रिजॉर्ट्स मई 2014 में इनकॉरपोरेट हुई थी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एस प्रभाकर रेड्डी, वायसराय होटल्स में डायरेक्टर हैं। यह कंपनी SLN टर्मिनस, गाचीबोवली, हैदराबाद में किराए की जगह पर मैरियट से जुड़ा एक होटल चलाती है। खरीद पूरी होने के बाद कंपनी वायसराय होटल्स के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बन जाएगी।

SLN टर्मिनस होटल्स एंड रिजॉर्ट्स का टर्नओवर वित्त वर्ष 2025 में 43.45 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2024 में 38.65 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 33.86 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2025 में मुनाफा 5.98 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। नेटवर्थ 8.64 करोड़ रुपये थी।


Viceroy Hotels का शेयर 2 साल में 4300 प्रतिशत चढ़ा

वायसराय होटल्स के शेयर की मौजूदा कीमत BSE पर 147.90 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 999 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह शेयर एक मल्टीबैगर है। 2 साल में इसने 4300 प्रतिशत और 3 साल में 9500 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है। 6 महीनों में शेयर 54 प्रतिशत चढ़ चुका है। 3 महीनों में यह 24 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 84.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड उच्च स्तर 156.80 रुपये और एडजस्टेड निचला स्तर 93.05 रुपये है।

कंपनी का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 30.80 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 4.38 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 132.49 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 76.41 करोड़ रुपये रहा।

Stock Market This Week: इस हफ्ते व्हीकल सेल्स, IIP डेटा, FII के रुख समेत इन अहम फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।