Get App

Victory EV IPO Listing: आईपीओ नहीं भरा पूरा, अब लिस्टिंग पर भी झटका, 16% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट

Victory Electric Vehicles IPO Listing: विक्ट्री इलेक्ट्रिक वेईकल्स इंटरनेशनल लिमिटेड इलेक्ट्रिक गाड़ियों के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के काम में है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:53 PM
Victory EV IPO Listing: आईपीओ नहीं भरा पूरा, अब लिस्टिंग पर भी झटका, 16% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट
Victory Electric Vehicles IPO Listing: विक्ट्री इलेक्ट्रिक वेईकल्स का ₹35 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-9 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Victory Electric Vehicles IPO Listing: इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और कॉमर्शियल वेईकल्स बनाने वाली विक्ट्री इलेक्ट्रिक वेईकल्स (Victory EV) के शेयरों की आज NSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और किसी भी कैटेगरी का आरक्षित हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹41 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹34.45 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही 15.98% घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह ₹32.75 (Victory Electric Vehicles Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद हुआ यानी कि  पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 20.12% घाटे में हैं।

Victory Electric Vehicles IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

विक्ट्री इलेक्ट्रिक वेईकल्स का ₹35 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-9 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और ओवरऑल यह 0.95 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया। इस नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.91 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 0.99 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹5 की फेस वैल्यू वाले 84.30 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5 करोड़ कैपिटल एक्सपेंडिचर, ₹18 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Victory Electric Vehicles के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें