Get App

Vijay Kedia Stocks: विजय केडिया ने खरीदे 2 नए स्मॉलकैप स्टॉक्स, क्या आपको भी रखनी चाहिए नजर?

Vijay Kedia Stocks: दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने मार्च 2026 तिमाही में दो नए स्मॉलकैप शेयरों में निवेश किया है। इनमें सोलर और क्रॉप प्रोटेक्शन सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। दोनों में ग्रोथ की संभावनाएं हैं, लेकिन इनके साथ कुछ अहम जोखिम भी जुड़े हुए हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 07, 2026 पर 10:35 PM
Vijay Kedia Stocks: विजय केडिया ने खरीदे 2 नए स्मॉलकैप स्टॉक्स, क्या आपको भी रखनी चाहिए नजर?
विजय केडिया ऐसे कारोबारों पर दांव लगाते रहे हैं, जिनमें भविष्य में बड़ी ग्रोथ की संभावना हो।

Vijay Kedia Stocks: दिग्गज निवेशक विजय केडिया लंबे समय से ऐसे कारोबारों पर दांव लगाते रहे हैं, जिनमें भविष्य में बड़ी ग्रोथ की संभावना हो। मार्च 2026 तिमाही की शेयरहोल्डिंग से पता चलता है कि उन्होंने दो नई कंपनियों में निवेश किया है।

इनमें एक सोलर सेक्टर से जुड़ी है, जबकि दूसरी कृषि और क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार में काम करती है। खास बात यह है कि इनमें से एक कंपनी SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड है, जहां जोखिम और अवसर दोनों अलग होते हैं।

Websol Energy

पश्चिम बंगाल की Websol Energy सोलर सेल और मॉड्यूल बनाती है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार वापसी की है और विजय केडिया ने इसमें 1% हिस्सेदारी खरीदी है। मौजूदा कीमतों पर इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 49 करोड़ रुपये बैठती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें