VIP Industries Stock Price: लगेज प्रोडक्ट्स, बैकपैक्स और हैंडबैग बनाने और बेचने वाली VIP इंडस्ट्रीज के शेयरों में 4 अक्टूबर को करीब 8 प्रतिशत का उछाल देखा गया। कंपनी ने अपने पोस्ट परचेज ई-कॉमर्स ऑपरेशंस स्ट्रीमलाइन करने के लिए यूनिकॉमर्स के साथ पार्टनरशिप की है। यह कोलैबोरेशन VIP इंडस्ट्रीज को एक सिंगल, इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके विभिन्न ऑनलाइन चैनल्स पर ऑर्डर्स को तेजी से प्रोसेस करने में मदद करेगा।
