सुपरमार्ट चेन Vishal Mega Mart में बड़ी ब्लॉक डील की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, Samayat Services LLP कंपनी में अपनी 6.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इस संभावित डील का आकार करीब ₹3,507.5 करोड़ बताया जा रहा है।

सुपरमार्ट चेन Vishal Mega Mart में बड़ी ब्लॉक डील की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, Samayat Services LLP कंपनी में अपनी 6.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इस संभावित डील का आकार करीब ₹3,507.5 करोड़ बताया जा रहा है।
ब्लॉक डील की डिटेल
ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस ₹115 प्रति शेयर तय किया गया है। यह मौजूदा बाजार भाव से लगभग 9.8 प्रतिशत की छूट पर है। ब्लॉक डील के जरिए बिकने वाले शेयरों पर 150 दिनों का लॉक-इन पीरियड लागू होगा, यानी खरीदार तय अवधि तक इन्हें बेच नहीं सकेगा।
तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजे
Vishal Mega Mart के दिसंबर तिमाही के नतीजे भी बेहतर थे। Vishal Mega Mart का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 19.1 प्रतिशत बढ़कर ₹312.9 करोड़ हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹262.7 करोड़ था। रेवेन्यू 17 प्रतिशत बढ़कर ₹3,670 करोड़ पहुंच गया।
EBITDA 20 प्रतिशत बढ़कर ₹605.4 करोड़ रहा। ऑपरेटिंग मार्जिन 16.1 प्रतिशत से बढ़कर 16.5 प्रतिशत हो गया। यह कंपनी की बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दिखाता है। एडजस्टेड सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ 9.6 प्रतिशत रही।
स्टोर विस्तार की रफ्तार
Vishal Mega Mart ने तिमाही के दौरान 29 नए स्टोर खोले और कोई स्टोर बंद नहीं किया। इस तरह नौ महीनों में कुल 80 नए स्टोर जोड़े गए हैं। विस्तार खासतौर पर केरल, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे रणनीतिक राज्यों में जारी है।
Vishal Mega Mart के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गुनेन्दर कपूर ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी प्रोडक्ट कैटेगरी में अच्छी मांग देखने को मिली। कंपनी के अपने ब्रांड्स और किफायती प्राइस रेंज की वजह से स्टोर्स में ग्राहकों की आवाजाही मजबूत रही।
Vishal Mega Mart के शेयरों का हाल
Vishal Mega Mart का शेयर 26 फरवरी को BSE पर 3.79 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹127.50 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 16.78% नीचे आया है। वहीं, 1 साल में इसने 27.76% का मजबूत रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 59.56 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।