Gainers & Losers: 19 सितंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

ONGC का शेयर आज 1.3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। एचएसबीसी ने ओएनजीसी पर Reduce रेटिंग दी है और स्टॉक का टारगेट 235 रुपये तय किया है। ऑयल की घटती कीमतों से फ्यूचर प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर असर देखने को मिलेगा। प्रोडक्शन में कमी, KG फील्ड के गाइडेंस में कमी से चिंता है। कैपेक्स पर फोकस बढ़ सकता है। सब्सिडियरी के कमजोर प्रदर्शन से डिविडेंड पर असर मुमकिन है

अपडेटेड Sep 19, 2024 पर 5:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुप्रीम कोर्ट से टेलीकॉम कंपनियों को झटका लगा है। AGR कैलकुलेशन की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया है।

रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली रही। आज के कारोबार में फार्मा, IT इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए जबकि FMCG, बैंकिंग, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। PSE, तेल-गैस, मेटल शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 236.57 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 83,184.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 38.25 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 25,415.80 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

KPR Mill | CMP: Rs 942 | भारी वॉल्यूम के साथ आज यह शेयर 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बीएसई और एनएसई पर इंट्रा-डे सौदों में लगभग 3.6 मिलियन शेयरों का आदान-प्रदान हुआ, जो 1-सप्ताह के औसत 0.3 मिलियन इक्विटी शेयरों से अधिक था।

Info Edge | CMP Rs 7,877 | शेयर आज 1.7 फीसदी की बढ़क लेकर बंद हुआ। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने स्टॉक को 'अंडरपरफॉर्म' से अपग्रेड करके 'buy' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने मजबूत विकास संभावनाओं के बीच डबल अपग्रेड किया गया। ब्रोकरेज फर्म का सुझाव है कि इन्फो एज के पास 70 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।


IREDA | CMP: Rs 230.20 | इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के शेयरों में 1.24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। सरकार से उसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 4,500 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करके इस राशि को जुटाने की योजना बना रही है। इस QIP से सरकार की हिस्सेदारी भी कंपनी में कम हो जाएगी।

DCX Systems | CMP Rs 344.45 | आज ह शेयर 1.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की कि उसे इजराइल के एल्टा सिस्टम से 154.80 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है।

Exide Industries | CMP: Rs 462.50 | आज यह शेयर 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन स्टॉक के टारगेट प्राइस में कटौती की है। सिटी ने स्टॉक का टारगेट 610 रुपये से घटाकर 560 रुपये कर दिया है।

ONGC | CMP: Rs 286.50 | शेयर आज 1.3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। एचएसबीसी ने ओएनजीसी पर Reduce रेटिंग दी है और स्टॉक का टारगेट 235 रुपये तय किया है। ऑयल की घटती कीमतों से फ्यूचर प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर असर देखने को मिलेगा। प्रोडक्शन में कमी, KG फील्ड के गाइडेंस में कमी से चिंता है। कैपेक्स पर फोकस बढ़ सकता है। सब्सिडियरी के कमजोर प्रदर्शन से डिविडेंड पर असर मुमकिन है।

HCL Tech | CMP: Rs 1,741.8 | आज यह शेयर 0.8 फीसदी की मामूली गिरावट लेकर बंद हुआ। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक में 3 महीनों में 22 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। लेकिन ब्रोकरेज फर्म द्वारा स्टॉक की डाउनग्रेड रेटिंग के बाद शेयर में दबाव देखने को मिला। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को 'add' से घटाकर 'reduce' रेटिंग दी है।

Vodafone Idea | CMP: Rs 10.44 | सुप्रीम कोर्ट से टेलीकॉम कंपनियों को झटका लगा है। AGR कैलकुलेशन की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया है। कंपनियों को 1 लाख करोड़ का पूरा बकायाचुकाना पड़ सकता है । इस खबर के बाद वोडाफोन आइडिया का शेयर 19 फीसदी टूटकर बंद हुआ। इंट्राडे में वोडाफोन 11 रुपये के FPO ISSUE PRICE के नीचे आया है।

Bajaj Housing Finance | CMP: Rs 160.59 | शेयर में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही। 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने के कारण इसमें लगभग 7.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।