Get App

Vodafone Idea जल्द छू सकता है 20 रुपए का स्तर, 2 लाख रुपए के ऊपर जा सकता है MRF: सुशील केडिया

सुशील केडिया की राय है कि इस समय पूरी दुनिया में सेक्टर रोटेशन चल रहा है। आगे टेस्ला और एप्पल के शेयरों में जोरदार तेजी संभव है। भारतीय बाजार की बात करें तो HDFC Bank में मजबूती के संकेत है। वहीं, MRF का शेयर 2 लाख रुपए के ऊपर जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2024 पर 5:42 PM
Vodafone Idea जल्द छू सकता है 20 रुपए का स्तर, 2 लाख रुपए के ऊपर जा सकता है MRF: सुशील केडिया
सुशील केडिया ने कहा कि Vodafone Idea का शेयर अगले 2 महीने में 20 रुपए तक जा सकता है। वहीं, Birlasoft 1100 रुपए तक जा सकता है

 

बाजार पर बात करने के लिए सीएनबीसी -आवाज के साथ जुड़े Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया। बाजार का टेक्निकल सेटअप समझाते हुए सुशील केडिया ने कहा कि अगले दो तीन दिनों में बैंक निफ्टी हल्का-फुल्का झटका दे सकता है। वहीं, बाकी के सेक्टर निफ्टी को पुश करते दिख सकते हैं। हल्के-फुल्के झटके के बाद बैंक निफ्टी भी तेजी में शामिल हो सकता है। जिसके चलते अगले 4-5 दिनों में इसमें 50500-50600 का स्तर देखने को मिल सकता है। उसके बाद बैंक निफ्टी में कमजोरी देखने को मिलेगी। बैंक निफ्टी के 47000 से नीचे जाने के बाद बैंक शेयरों से पैसा निकाल कर आईटी और एफएमसीजी शेयरों में डालें। निवेश के नजरिए से देखें तो अगले एक साल में बैंक निफ्टी काफी बड़ा अंडरपरफार्मेंस करता दिख सकता है।

2 लाख रुपए के ऊपर जा सकता है MRF का शेयर

सुशील केडिया की राय है कि इस समय पूरी दुनिया में सेक्टर रोटेशन चल रहा है। आगे टेस्ला और एप्पल के शेयरों में जोरदार तेजी संभव है। भारतीय बाजार की बात करें तो HDFC Bank में मजबूती के संकेत है। वहीं, MRF का शेयर 2 लाख रुपए के ऊपर जा सकता है। मेटल शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि GMDC के अलावा मेटल में बिकवाली बढ़ने की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें